Solan: बद्दी की एक कम्पनी में काम करते समय कामगार की मौत

punjabkesari.in Sunday, Mar 29, 2026 - 10:35 PM (IST)

बीबीएन (शेर सिंह): बद्दी में कम्पनी में बीम गिरने से कामगार की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्त्ता अपने दोस्त कन्हैया पुत्र वलिस्टर गांव आहिरौली दान जिला कुशीनगर उत्रत प्रदेश के साथ ओरो कम्पनी वर्धमान में बडे़ लोहे के बीम बना रहे थे। रविवार को करीब 12.30 बजे दिन को बड़े बीम को उठाने के लिए गगनदीप सिंह अपनी हाईड्रा को लेकर आया और वहां पड़े 8 में से एक बीम को उठाने लगा। दूसरी तरफ बीम के पास कन्हैया वैल्डिंग कर रहा था। गगनदीप ने बिना चैक किए एक बीम को उठाया और बीम घूमकर अन्य बीम से टकराया तो सारे बीम गिर गए तथा अन्तिम बीम के नीचे कन्हैया आ गया।

शोर मचाने के बाद काफी लोग इकट्ठे हो गए तथा मिलकर बीमों को पल्टा तो देखा कि कन्हैया को सिर व गर्दन में चोटें आई हैं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कन्हैया को ईएसआई अस्पताल काठा ले आए, जहां पर चिकित्सा अधिकारी ने उसको मृत घोषित कर दिया। शिकायतकर्त्ता के अनुसार यह हादसा गगनदीप सिंह द्वारा बिना देखे हाईड्रा से बीम उठाने के कारण हुआ है। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News