सऊदी अरब में सड़क हादसा, सलोह के युवक की मौत

punjabkesari.in Tuesday, Aug 09, 2022 - 09:23 PM (IST)

हरोली (दत्ता): विधानसभा हरोली के गांव सलोह के वार्ड नम्बर-6 निवासी विनोद कुमार पुत्र मनजीत सिंह की सऊदी अरब में मौत हो गई है। वहां पर वह ड्राइवर का कार्य करते हुए सड़क हादसे का शिकार हुआ है। जानकारी के अनुसार विनोद वर्ष 2020 के जनवरी माह में किसी कंपनी में कार्य हेतु गया था। वहां जाकर कुछ समय कंपनी में कार्य करके उसे छोड़कर वह अपना निजी कार्य करने लगा। उसकी शादी को लगभग 5 वर्ष हुए हैं और उसका एक बेटा भी है। बताया जा रहा है कि विनोद की मौत की खबर सऊदी अरब में रहने वाले किसी व्यक्ति ने गांव सलोह में किसी अपने परिचित को दी। इसके बाद उसने सऊदी अरब में रहने वाले जिला ऊना से संबंधित अन्य व्यक्तियों से उसकी मौत की खबर को पुख्ता किया। उन्होंने सड़क हादसे में मौत का ग्रास बने विनोद के शव को पहचाना। परिजनों ने बताया कि विनोद का शव वहां पर किसी अस्पताल में है। उसकी मौत सड़क हादसे में 4 अगस्त को हुई थी। विनोद की मौत से उसके माता-पिता, पत्नी व बच्चे पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों ने कहा कि वह विदेश में रोजी-रोटी कमाने की आस में गया था। उन्हें क्या पता था कि वह वहां से कभी जिंदा लौटकर नहीं आएगा। 

परिजनों ने बेटे का शव वापस लाने की उठाई मांग
मृतक विनोद के परिजनों ने केंद्रीय मंत्री अनुराग से संपर्क करके उनके बेटे के शव को सलोह लाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार जल्द से जल्द औपचारिकताएं पूरी करके उनके बेटे के शव को गांव में पहुंचाने में मदद करे ताकि उसका अंतिम संस्कार किया जा सके। उसकी अचानक हुई मौत से परिजनों सहित गांव के लोगों में भी मातम का माहौल है।

शव वापस लाने के लिए प्रयास करेगी सरकार : राम कुमार
राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष राम कुमार ने मृतक विनोद के परिजनों संग मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि राज्य व केंद्र सरकार उनके बेटे के शव को गांव सलोह में लाने के लिए पूरा प्रयास करेगी जिसके लिए वह अपनी ओर से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व केंद्रीय मंत्री अनुराग के साथ बात कर रहे हैं। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News