रिवालसर नगर पंचायत चुनाव: नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन 5 पर्चे दाखिल, जानें कितने उम्मीदवारों ने पेश की दावेदारी
punjabkesari.in Saturday, May 02, 2026 - 07:02 PM (IST)
रिवाल्सर: नगर पंचायत रिवालसर के वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया के तीसरे व अंतिम दिन (2 मई) कुल 5 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। सहायक निर्वाचन अधिकारी संजय वर्धन ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक तीन दिनों में कुल 19 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि आज वार्ड नंबर-2 से लीला देवी, वार्ड नंबर-4 से महिंदर पाल एवं तारा चंद तथा वार्ड नंबर-7 से लाभ सिंह और देवेंद्र कुमार ने अपने-अपने नामांकन पत्र भरे।वहीं, वार्ड नंबर-1, 3, 5 और 6 से आज कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया।
सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नामांकन के पहले दिन 6, दूसरे दिन 8 और तीसरे दिन 5 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे भरे। इस प्रकार अब तक कुल 19 नामांकन पत्र प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 4 मई को प्रातः 10 बजे से शुरू की जाएगी। 6 मई को उम्मीदवार दोपहर 3 बजे तक अपने नामांकन वापस ले सकेंगे। इसके पश्चात चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आबंटित किए जाएंगे। मतदान 17 मई को प्रातः 7 बजे से शाम 3 बजे तक होगा।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Himachal Weather Update: हिमाचल में अगले 5 दिनों तक मौसम का बड़ा उलटफेर, सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
Panchayat Election 2026: हिमाचल में आज बजेगा पंचायत चुनाव का बिगुल, चुनाव आयोग करेगा तारीखों का ऐलान

