ऊना-नंगल हाईवे पर हादसा, टैम्पो की टक्कर से बाइक सवार घायल
punjabkesari.in Saturday, Aug 08, 2026 - 01:21 PM (IST)
ऊना (सुरेन्द्र): नंगल नेशनल हाईवे पर सड़ हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से हाईवे पर लगातार सडक़ दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं, जिनमें कई लोग घायल हो चुके हैं, जबकि कई लोग बाल-बाल बचे हैं। वहीं शुक्रवार देर रात चताड़ा मोड़ के निकट एक अज्ञात टैम्पो चालक ने कथित तौर पर लापरवाही से टैम्पो चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक को गंभीर चोटें आई हैं। घायल हुए चालक की पहचान सुखवीर सिंह निवासी बहडाला के रूप में हुई है। टक्कर मारने के बाद टेम्पो चालक मौके से गाड़ी के साथ फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोग एकत्रित हो गए।
इस दौरान हादसे में घायल हुए बाइक चालक को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार इस संबंध में अज्ञात टेम्पो चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है और फरार टेम्पो चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

