अब डैशबोर्ड पर उपलब्ध होगा हिमाचल के 15000 स्कूलों का Result

punjabkesari.in Wednesday, Jun 06, 2018 - 12:25 AM (IST)

शिमला: हिमाचल के 15,000 स्कूलों का परिणाम अब डैशबोर्ड पर उपलब्ध होगा। एस.एस.ए. ने 2 महीने के अंदर प्रदेश के 15,000 प्रारंभिक व मिडल स्कूलों के परीक्षा के परिणामों को डिजिटाइज्ड किया है। ओ.एम.आर. टैक्नोलॉजी का प्रयोग कर विभाग ने उक्त स्कूलों के रिजल्ट को ऑनलाइन किया है। प्रदेश में पहली बार असैसमैंट डैशबोर्ड का निर्माण किया गया है, जोकि एक ऐसा ऑनलाइन सॉफ्टवेयर है, जिसमें राज्य के किसी भी सरकारी स्कूल के परीक्षा परिणाम का विश्लेषण किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार सर्वशिक्षा अभियान की ओर से बनाए गए डैशबोर्ड वैबसाइट को कम्प्यूटर या मोबाइल के माध्यम से देखा जा सकता है। विभाग ने डैशबोर्ड को बहुत ही सरल बनाया है ताकि शिक्षकों और अभिभावकों को रिजल्ट देखने के लिए डैशबोर्ड में कोई दिक्कत न आए।


लर्निंग आऊटकम्स भी डैशबोर्ड में उपलब्ध
एस.एस.ए. ने इस बार डैशबोर्ड पर पिछले वर्ष के परिणाम की तुलना कक्षा और विषयवार की है। इसके अतिरिक्त लर्निंग आऊटकम्स अर्थात सीखने के प्रतिफल सैक्शन भी डैशबोर्ड में उपलब्ध है। राज्य परियोजना निदेशक सर्वशिक्षा अभियान आशीष कोहली का कहना है कि इस प्रयास से स्टीक आंकड़ों के आधार पर सही समय पर उपचारात्मक रणनीतियों का निर्माण किया जा सकेगा। उनका कहना है कि डैशबोर्ड शिक्षा अधिकारियों को पीछे रह गए स्कूलों की पहचान करने और सुधारात्मक कार्रवाई करने के लिए निर्णय लेने में सहायक सिद्ध होगा। डैशबोर्ड के अनुसार लाहौल और स्पीति एवं हमीरपुर अव्वल स्थान पर आए हैं जबकि इस वर्ष सिरमौर के प्रदर्शन में गिरावट आई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News