केंद्रीय विश्वविद्यालय छात्र परिषद चुनाव : 9 स्कूलों में प्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए

punjabkesari.in Friday, Dec 03, 2021 - 11:22 AM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो) : हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्र परिषद (शैक्षणिक सत्र 2021-22) के चुनाव में मतदान से पहले 9 स्कूलों के प्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए हैं। शुक्रवार को 3 स्कूलों के प्रतिनिधियों के लिए मतदान होगा। सी.यू. प्रशासन द्वारा करीब 20 प्रतिनिधियों के लिए चुनाव करवाना था लेकिन मतदान से पहले ही 9 स्कूलों के प्रतिनिधियों को निर्विरोध चुना गया है। शुक्रवार को 3 स्कूलों के प्रतिनिधियों के लिए मतदान सुबह 9 बजे से एक बजे तक करवाया जाएगा। शाम को परिणाम घोषित हो जाएगा। यह चुनाव 2 साल बाद होने जा रहे हैं। बीते शैक्षणिक सत्र में कोविड के कारण चुनाव प्रक्रिया नहीं हो पाई थी। केंद्रीय वि.वि. में मौजूदा समय में 12 स्कूल चल रहे हैं। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. प्रदीप कुमार ने जानकारी दी है। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दावा किया है कि परिषद के 11 प्रत्याशी निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News