डल्हौजी कोर्ट में चल रहे मामले में विधानसभा अध्यक्ष को राहत, 39 लोगों सहित बाइज्जत बरी
punjabkesari.in Thursday, Aug 31, 2023 - 08:50 PM (IST)

डल्हौजी (शमशेर): हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया सहित 39 लोगों को डल्हौजी न्यायालय में चल रहे एक मामले में बाइज्जत बरी कर दिया गया है। इस बारे में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने बताया कि 2017 के चुनाव के समय भाजपा द्वारा राजनीतिक द्वेष के कारण उन पर एक झूठा मुकद्दमा दायर किया गया था, जिसमें वीरवार को माननीय न्यायालय ने उन्हें और अन्य 39 नामजदों को बाइज्जत बरी कर दिया है। उन्होंने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया पर तो उन्हें हमेशा ही भरोसा रहा है और उसी के चलते आज सत्य की जीत हुई है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here