रिश्तों का कत्ल: छोटे ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट

punjabkesari.in Saturday, May 27, 2017 - 02:05 PM (IST)

मंडी (पुरुषोत्तम शर्मा): मंडी के पधर उपमंडल की ग्राम पंचायत बड़ीधार के द्रुघ गांव में बड़ी वारदात सामने आई है। यहां पर छोटे भाई ने बड़े पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना शुक्रवार रात को हुई। हत्या का कारण बड़े भाई द्वारा नशे में गाली- गलौच करना बताया जा रहा है। पधर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम करवाने उपरांत परिजनों को सौंप दिया है। वही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। मृतक का शव पोस्टमार्टम करवाने बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले की पुष्टि एसपी प्रेम ठाकुर ने की है।


डंडे से किया लहूलुहान
प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरज सिंह (60 वर्ष) देर शाम को अपने घर पर था। किसी बात को लेकर उसकी छोटे भाई बीरी सिंह उर्फ मातवर के साथ बहस हुई। तैश में आकर बीरी सिंह ने अपने बड़े भाई पर डंडे से वार कर दिया। जिससे सिर में गंभीर चोट लगने से वह लहूलुहान हो गया। जिसे घायल अवस्था में सिविल अस्पताल पधर में प्राथमिक उपचार के बाद जोनल अस्पताल मंडी रेफर कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी होने पर वहां से भी चिकित्सकों ने सरजू राम को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। लेकिन उसी दौरान जोनल अस्पताल में ही उसने दम तोड़ दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News