रावत का मंडी में कांग्रेस पर बड़ा वार, बोले-लाठी लेकर कोर्ट के चक्कर काट रहे वीरभद्र सिंह

punjabkesari.in Saturday, Feb 23, 2019 - 08:11 PM (IST)

मंडी (नीरज): भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं हिमाचल भाजपा के चुनाव प्रभारी तीर्थ सिंह रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर तीखा हमला बोला है। सी.एम. जयराम ठाकुर के गृह विधानसभा क्षेत्र सराज के सरोआ गांव पहुंचने पर उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में पूरा प्रदेश भ्रष्टाचार में डूब गया था। सरकार ने हर स्तर पर भ्रष्टाचार किया और उसका परिणााम यह है कि आज भी वीरभद्र सिंह लाठी लेकर कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं।

देश को भ्रष्टाचार से निजात दिलाने में मोदी सरकार की अहम भूमिका

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने देश को भ्रष्टाचार से निजात दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। आज किसी भी सरकार के नुमाईंदे के दामन पर भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं है। वहीं उनके नक्शे कदम पर हिमाचल की भाजपा सरकार भी चल रही है। यहां पर भी सरकार ने स्वच्छ शासन और प्रशासन देने की दिशा में कार्य किया है। आज प्रदेश को भ्रष्टाचार से राहत मिली है और प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News