रावी नदी में मिला एक महिला का शव

punjabkesari.in Sunday, Nov 03, 2019 - 12:17 PM (IST)

चम्बा (ब्यूरो): शुक्रवार रात को कलसुई के पास रावी नदी में एक महिला का शव मिला है। पुलिस ने शनिवार को मैडीकल कालेज अस्पताल चम्बा में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार उक्त शव की पहचान निशा देवी पत्नी राकेश शर्मा गांव पदके डाकघर सदवां तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है जोकि पिछले माह 31 अक्तूबर से लापता थी।

घर वालों ने उसकी अपने स्तर पर भी हर तरफ तलाश की थी लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने इस बारे पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। शुक्रवार को निशा का शव मिला। इस बारे में पुलिस को सूचित किया गया, जिसके चलते पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News