बच्चों के साथ घर जा रही महिला से चाकू की नोक पर रेप, आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Dec 22, 2018 - 08:39 PM (IST)

पुढ़बा (कमल): कांगड़ा जिला में बलात्कार की एक और घटना सामने आई है। उपमंडल नगरोटा के अंतर्गत शनिवार को एक महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। महिला एक दुकान चलाती है तथा शाम को जब वह दुकान बंद कर अपने घर जा रही थी तो आरोपी ने चाकू की नोक पर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। बताया गया है कि जब पीड़ित महिला अपने 2 बच्चों के साथ घर जा रही थी तो आरोपी ने सुनसान जगह देखकर उन्हें घेर लिया। जब महिला के बच्चों ने आरोपी का विरोध किया तो उसने चाकू दिखाकर पहले उन्हें भगाया तथा बाद में महिला के साथ रेप की इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया।

न्यायालय में पेश किया जाएगा आरोपी

इस घटना से इलाके में हर कोई स्तब्ध है। आरोपी की आयु लगभग 56 वर्ष तथा पीड़ित महिला की आयु लगभग 37 वर्ष है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, डी.एस.पी. पालमपुर विकास धीमान ने बताया कि आरोपी बलदेव कुमार को रविवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा तथा आरोपी के विरुद्ध धारा 376 व 506 के तहत मुकद्दमा दर्ज किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News