इंसानियत शर्मसार: घर में जबरन घुसकर युवक ने किया दिव्यांग नाबालिग से रेप

punjabkesari.in Thursday, Oct 10, 2019 - 11:50 AM (IST)

मंडी: मंडी जिला के करसोग उपमंडल में एक इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक गांव में एक युवक पर दिव्यांग नाबालिगा के साथ रेप करने का आरोप लगा है। नाबालिग की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

जानिए पूरा मामला

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि वह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गांव जा रही थी। तभी एक लड़का वहां पहुंच गया। जब उसने लड़के को देखा तो वह वापस लौट गया। मां ने बताया कि इसके बाद वह शादी समारोह में चली गई लेकिन जब शादी समारोह से वापिस लौटी तो वह घर के अंदर का मंजर देखकर हैरान रह गई। उसने अपनी बेटी को वहां बेसुध अवस्था में पाया। इसके बाद उसने करसोग थाने में रेप होने की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल करवाया। फिलहाल आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एसपी मंडी गुरदेव चंद शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Related News