Shimla: 10 कमरों वाले दोमंजिला मकान में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का नुक्सान
punjabkesari.in Saturday, Jun 13, 2026 - 04:39 PM (IST)
रामपुर बुशहर (नोगल): उपमंडल सराहन तहसील के अंतर्गत एक लकड़ी के दोमंजिला मकान में अचानक आग लग गई। इस घटना में 10 कमरों का मकान जलकर राख हाे गया। मकान में आग कैसे लगी, इस बारे में छानबीन की जा रही है। इस घटना में करीब 250 ग्राम सोने के साथ कीमती सामान भी जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही प्रशासन व होमगार्ड के जवान मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पा लिया।
जानकारी के अनुसार मकान मालिक का नाम सरोजनी पत्नी गीता लाल गांव रेवशल बताया जा रहा है। हादसे के दौरान परिवार के सदस्य मां भीमाकाली मंदिर में माता के दर्शनों के लिए गया हुआ था। राजस्व विभाग के अधिकारी मानिका नेगी बताया कि मौके पर जाकर नुक्सान का निरीक्षण किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब 50 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है।

