ग्लेशियर टूटने के बाद रामपुर के दो युवक भी लापता

punjabkesari.in Monday, Feb 08, 2021 - 06:00 PM (IST)

रामपुर बुशहर (नोगल): उपमंडल रामपुर की ग्राम पंचायत शिंगला के दो युवक भी उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने के कारण आई भीषण तबाही के बाद लापता बताए जा रहे हैं। ग्राम पंचायत प्रधान राजकुमार ने इस बारे उपमंडलाधिकारी रामपुर सुरेंद्र मोहन को सूचना दी है। उन्होंने बताया कि परिजनों की सूचना के बाद उन्होंने प्रशासन को सूचना दी है और लापता युवकों की छानबीन करने की मांग की है। दोनों युवक उत्तराखंड के ऋषिकेश पावर प्रोजैक्ट में कार्य करते थे। दोनों युवक रामपुर बुशहर की ग्राम पंचायत शिंगला के निवासी हैं। इनमें पवन गौतम पुत्र मंगत राम व राकेश पुत्र स्व. भाग चंद शामिल हैं। दोनों युवक दिल्ली की कुंदन कं स्ट्रक्शन के मालिक के अधीन कार्य करते थे। दोनों इसी प्रोजैक्ट में काम कर रहे थे। दोनों युवकों की अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। रैस्क्यू ऑप्रेशन लगातार जारी है, लेकिन अभी तक दोनों की कोई सूचना नहीं है। ग्राम पंचायत शिंगला के प्रधान ने बताया कि करीब 2 वर्ष से युवक उत्तराखंड की परियोजना में कार्य करते थे। स्थानीय युवा परिजनों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। उपमंडलाधिकारी रामपुर सुरेंद्र मोहन ने बताया कि ग्राम पंचायत शिंगला के प्रधान ने 2 युवकों के लापता होने की सूचना दी है। उन्होंने बताया कि इस बारे में आगामी कार्रवाई की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News