राजीव बिंदल बोले-हिमाचल में विकास कार्यों को लेकर गंभीर है सरकार

punjabkesari.in Sunday, Nov 25, 2018 - 04:18 PM (IST)

नाहन (सतीश): हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने रविवार को राजपूत सभा के कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार विकास कार्यों को लेकर गंभीर है और प्रदेश में समान रूप से विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अकेले नाहन विधान सभा में करोड़ों रुपए के विकास कार्य प्रगति पर हैं। नाहन शहर में करीब 5 करोड़ का बजट पार्किंग व्यवस्था पर खर्च किया जा रहा है। वहीं सड़कों का मुरम्मत कार्य प्रगति पर है, जिसके लिए डेढ़ करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि शहर में 2 अलग-अलग पार्किंग बनाने के लिए एक करोड़ व 80 लाख का बजट स्वीकृत किया गया है जबकि 2 करोड़ की लागत से एच.आर.टी.सी. एक अन्य पार्किंग बनाने जा रही, जिसका जल्द ही शिलान्यास होगा।
PunjabKesari

समाज के लिए राजपूतों का रहा अहम योगदान

उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय समाज के लिए राजपूतों का हमेशा ही अहम योगदान रहा है। उन्होंनेे कहा कि समाज में अलग-अलग जाति धर्म व सम्प्रदाय के लोग रहते है। सभी का विकास हो तभी प्रदेश व देश विकास की दृष्टि में आगेे बढ़ा सकते हैं। उन्होंने राजपूत विकास मंच को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राजपूत विकास मंच विकास के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News