AICC के सचिव बने राजेश धर्माणी, उत्तराखंड के होंगे सहप्रभारी
punjabkesari.in Thursday, Aug 23, 2018 - 06:36 PM (IST)

शिमला (राक्टा): कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल के 2 युवा नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। इसके तहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव राजेश धर्माणी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सचिव और उत्तराखंड का सहप्रभारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही कांग्रेस नेता दीपक राठौर को मिजोरम स्क्रीङ्क्षनग कमेटी का सचिव नियुक्त किया गया है। इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है। दोनों युवा नेताओं को यह जिम्मेदारी सौंपे जाने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अखिल पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी का धन्यवाद किया है तथा दोनों नेताओं को नियुक्ति पर बधाई दी है।
राज्य कार्यकारिणी का किया विस्तार
प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष सुरेश कुमार ने राज्य कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इसके तहत उन्होंने विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्तियां की हैं। इसके तहत मेघराज धांगटा व सुरेंद्र गर्ग को उपाध्यक्ष, रविकांत बस्सी, के.सी भाटिया, जीवन कुमार व मदन रावत को महासचिव नियुक्त किया गया है। ये नियुक्ति यां तत्काल प्रभाव से लागू मानीं जाएंगी।