राजीव शुक्ला ने महंगाई काे लेकर भाजपा सरकारों पर कसा तंज, बोले-अच्छे दिनों की बात कर दिखाए बुरे दिन

punjabkesari.in Wednesday, Jul 07, 2021 - 11:50 PM (IST)

चिंतपूर्णी (सुनील): हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार का सत्ता में आना लगभग तय है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। विकास कार्य ठप्प पड़े हुए हैं। बेरोजगार युवक दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। महंगाई चरम पर है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में हिमाचल प्रदेश सरकार हिमाचल की जनता को कोई भी आर्थिक सहायता देने में नाकाम रही है।

उन्होंने कहा कि खासकर व्यापारी वर्ग बुरी तरह प्रभावित हुआ है लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। राजीव शुक्ला ने कहा कि महंगाई के मुद्दे पर न तो केंद्र सरकार और न ही हिमाचल प्रदेश सरकार कुछ बोल रही है। उन्होंने कहा कि इस डबल इंजन सरकार ने प्रदेश की जनता को अच्छे दिन दिखाने की बजाय बुरे दिन दिखाकर जीवन यापन करना मुश्किल कर दिया है। इससे पहले ऊना सीमा पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुलदीप कुमार ने कांग्रेस प्रभारी का चिंतपूर्णी में स्वागत किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News