राजीव शुक्ला बने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी, रजनी पाटिल को जम्मू-कश्मीर की कमान

punjabkesari.in Friday, Sep 11, 2020 - 10:50 PM (IST)

शिमला (योगराज/राक्टा): कांग्रेस हाईकमान ने राजीव शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का प्रभारी बनाया है। इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल अब जम्मू-कश्मीर का प्रभार देखेंगी। इस संबंध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने आदेश जारी कर दिए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को संगठन में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है और कुछ वरिष्ठ नेताओं को पदमुक्त भी किया है, साथ ही कुछ प्रभारी भी हटाए हैं।

इस फेरबदल में हिमाचल की प्रभारी रजनी पाटिल को जम्मू-कश्मीर का प्रभारी बनाया गया है और उनके स्थान पर राजीव शुक्ला को हिमाचल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। रजनी पाटिल करीब 3 साल हिमाचल कांग्रेस की प्रभारी रहीं और उनके इस कार्यकाल में हिमाचल में पहले कांग्रेस लोकसभा के चुनावो में चारों सीटों में भारी मतों से हार का कांग्रेस को सामना करना पड़ा। उसके बाद 2 उप चुनाव भी हारे हैं, वहीं अब हिमाचल की जिम्मेदारी राजीव शुक्ला को दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News