हिमाचल में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी, 19 तक बिगड़े रहेंगे मौसम के मिजाज

punjabkesari.in Monday, Oct 18, 2021 - 11:38 AM (IST)

शिमला : हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार 19 अक्टूबर तक मौसम खराब बना रहेगा। प्रदेश में विश्व विख्यात रोहतांग दर्रे सहित आसपास की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के कारण ठंड भी बढ़ गयी है।

PunjabKesari
 

हिमाचल प्रदेश में रविवार को रोहतांग दर्रे में एक बार फिर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है, वहीं इस दौरान बारालाचा, कुंजुम पास, मनाली, लाहौल-स्पीति, धौलाधार और चंबा की ऊंची चोटियों के अलावा मणिमहेश में भी बर्फबारी देखने को मिली। मौसम विभाग शिमला ने राज्य में 19 अक्टूबर तक मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की है।

PunjabKesari

लाहौल के सरचू में ऑक्सीजन की कमी से पर्यटक की मौत, सात पर्यटकों को रेस्क्यू किया 

बर्फबारी के बाद दो दिन के लिए रोहतांग दर्रे में पर्यटकों के जाने पर रोक लगा दी है। हालांकि, अटल टनल से आवाजाही सुचारु रहेगी। लाहौल के सरचू में ऑक्सीजन की कमी से पर्यटक की मौत हो गई है जबकि कुंजुम दर्रे से सात पर्यटकों को रेस्क्यू किया गया।
PunjabKesari
उधर, राजधानी शिमला समेत पूरे प्रदेश में रिमझिम बारिश से ठंड बढ़ गई है। कुल्लू से काजा और किलाड़ से चंबा रूट पर भी बस सेवा बंद कर दी है। शनिवार रात से जारी रिमझिम बारिश से प्रदेश के अधिकतम तापमान में 8 और न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट आई है। ऊंचे क्षेत्रों में धुंध छाई रही। शिमला, कुल्लू, मनाली में बारिश के चलते अधिकतर पर्यटक होटलों में दुबके रहे। रविवार सुबह पर्यटक रोहतांग दर्रे में पहुंचे। बर्फ के फाहों में मस्ती की।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News