Shimla: राहुल गांधी हैलीकॉप्टर से शिमला पहुंचे, बहन प्रियंका के घर ठहरे

punjabkesari.in Saturday, Sep 21, 2024 - 06:04 PM (IST)

कुफरी (गौतम): विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी शिमला पहुंच गए हैं। वह अपनी बहन प्रियंका वाड्रा के घर ठहरे हैं। राहुल गांधी आज दोपहर हैलीकॉप्टर से छराबड़ा स्थित कल्याणी हैलीपैड पहुंचे, जहां से कार में बैठ करीब सवा एक बजे प्रियंका वाड्रा के घर पहुंचे। यहां राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष व सांसद सोनिया गांधी व राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा गत कुछ दिनों से ठहरी हुई हैं।

यूं तो राहुल गांधी का बीते कल शिमला आने का कार्यक्रम था, लेकिन वह रद्द हो गया था। सभी यहां की प्राकृतिक खूबसूरती व ठंडे मौसम का भी आनंद उठा रहे हैं। उधर, उनके आने से पूर्व छराबड़ा व भवन के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सुरक्षा पुलिस प्रशासन द्वारा बढ़ा दी गई है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News