राहुल गांधी ने मुकेश अग्निहोत्री को फोन कर बंधाया ढांढस, बोले-अग्निहोत्री परिवार के साथ खड़ी कांग्रेस

punjabkesari.in Sunday, Feb 11, 2024 - 10:27 PM (IST)

धर्मशाला (सौरभ): अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने रविवार शाम को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से फोन पर बात कर उनकी धर्मपत्नी प्रोफैसर सिम्मी अग्निहोत्री के आकस्मिक निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ पहुंचे राहुल ने शाम करीब 7 बजे मुकेश अग्निहोत्री से करीब 10 मिनट तक बात कर उन्हें ढांढस बंधाया। राहुल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी व प्रदेश के लिए हमेशा समर्पित रहीं प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री का निधन उपमुख्यमंत्री के लिए ही नहीं बल्कि पूरे कांग्रेस परिवार के लिए दुख की घड़ी है। इस कठिन समय में कांग्रेस पार्टी अग्निहोत्री परिवार के साथ खड़ी है। 

राहुल गांधी ने सामाजिक व धार्मिक कार्यों में स्वर्गीय सिम्मी अग्निहोत्री के योगदान को भी याद किया। इस दौरान मुकेश अग्निहोत्री भावुक हो गए। राहुल ने बीते कल अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संदेश लिखा था। कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने भी अपने 'एक्स' पेज पर लिखी पोस्ट में प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। वहीं गायक मास्टर सलीम भी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री के निधन पर शोक व्यक्त करने गांव गौंदपुर जयचंद पहुंचे। उन्होंने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित परिवार के अन्य लोगों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News