Kangra: गुम्मर में तेंदुए का आतंक, घर के बाहर बंधे पालतू कुत्ते पर किया हमला

punjabkesari.in Wednesday, May 13, 2026 - 11:37 PM (IST)

ज्वालामुखी (नितेश): ग्राम पंचायत गुम्मर के कालीधार क्षेत्र में तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार देर रात तेंदुए ने एक घर के बाहर बंधे पालतू कुत्ते पर हमला कर दिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार तेंदुए ने अशोक कुमार के घर के बाहर बंधे कुत्ते को निशाना बनाया। कुत्ते के जोर-जोर से भौंकने की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य बाहर निकले और शोर मचाया, जिसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।

घायल कुत्ते का बुधवार सुबह पशु चिकित्सालय में उपचार करवाया गया। पूर्व प्रधान शिमला देवी ने बताया कि कुछ दिन पहले भी तेंदुआ गद्दी समुदाय की भेड़-बकरियों पर हमला कर चुका है। अब तेंदुए के रिहायशी क्षेत्रों तक पहुंचने से लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगलों में पानी की कमी के चलते जंगली जानवर आबादी वाले क्षेत्रों की ओर रुख कर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने तथा लोगों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News