Himachal: मनाली में ट्रैकिंग के दौरान पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा, उफनते नाले ने निगली जम्मू के युवक की जान

punjabkesari.in Sunday, Jul 26, 2026 - 11:34 AM (IST)

मनाली (सोनू): पहाड़ों पर ट्रैकिंग के दौरान मौसम और नदियों के जलस्तर का अचानक बदलना जानलेवा साबित हो रहा है। मनाली में एक ऐसा ही दर्दनाक हादसा हुआ, जहां 10 ट्रैकर्स के एक दल के टीम लीडर की नाले के तेज बहाव में बहने से मौत हो गई। मृतक की पहचान धनंजय वर्मा पुत्र राजेश वर्मा निवासी उधमपुर, जम्मू के रूप में हुई है।

मनाली के डीएसपी केडी शर्मा के अनुसार 25 जुलाई की दोपहर को 10 ट्रैकर्स का यह दल शनाग और मझाच क्षेत्र से ऊपरी पहाड़ियों की ओर ट्रैकिंग के लिए गया था। ट्रैकिंग के बाद वापसी के दौरान जब यह दल मझाच नाले को पार कर रहा था, तभी अचानक पानी का बहाव तेज हो गया। टीम लीडर धनंजय वर्मा इस तेज बहाव का संतुलन नहीं बना पाया और पानी में बह गया।

PunjabKesari

हादसे की सूचना मिलते ही मनाली पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। बचाव कार्य के लिए सोलंगनाला से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। रात होने पर एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। सभी ने मिलकर रातभर युवक की तलाश में सघन सर्च ऑप्रेशन चलाया। सर्च ऑप्रेशन के दौरान अगली सुबह वशिष्ठ के पास ब्यास नदी के किनारे धनंजय का शव बरामद हुआ। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की मदद से शव को नदी से निकाला गया, जिसके बाद मृतक के भाई कनव वर्मा ने उसकी शिनाख्त की। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं और पोस्टमार्टम पूरा करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News