हिमाचल में भाजपा का मिशन रिपीट होगा सफल, कांग्रेस लड़ रही अस्तित्व की लड़ाई : पुरुषोत्तम गुलेरिया

punjabkesari.in Saturday, Feb 20, 2021 - 04:07 PM (IST)

ऊना (अमित): हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया ने ऊना में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जहां केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों की कल्याणकारी योजनाओं का लोगों को लाभ मिलने का दावा किया। उन्हाेंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर हिमाचल प्रदेश के उत्पादों की ब्रांडिंग करने से हिमाचल के लोकल और ट्रेडिशनल कारीगरों का काम काफी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के चलते छोटे छोटे कारोबारी आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे है वहीँ खादी बोर्ड भी सुदृढ़ हो रहा है।

उन्होंने दावा किया कि हिमाचल में सत्तासीन सरकार के रिपीट न होने के मिथ्य को इस बार जयराम सरकार तोड़ देगी। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार के सत्ता में आने के बाद से सभी छोटे9बड़े चुनावों में जनता ने भाजपा को जमकर समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को देखते ही लोग 2022 में भाजपा को दोबारा सत्ता सौंपने का मन बना चुके हैं।    

वहीं इस दौरान पुरुषोत्तम गुलेरिया ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सुर्खियों में बने रहने के लिए ही विपक्ष बयानबाजी कर रहा है जबकि कांग्रेस के पास प्रदेश की भाजपा सरकार के विरुद्ध कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व में अस्तित्व की लड़ाई चल रही है वैसी ही लड़ाई हिमाचल कांग्रेस में भी जारी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News