हिमाचल के मुख्यमंत्री कांग्रेस शासन में शुरू किए कार्यों का उद्घाटन कर रहे : प्रतिभा सिंह

punjabkesari.in Wednesday, Jun 15, 2022 - 01:46 AM (IST)

शिमला, 14 जून (भाषा) कांग्रेस की हिमाचल इकाई की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मंगलवार को राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर आरोप लगाया कि उसने अपने चार साल के शासन के दौरान कोई काम नहीं किया और अब वह विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए नयी परियोजनाओं की घोषणा कर रही है।

उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को चुनौती दी कि वह अपने कार्यकाल में शुरू किए गए और पूरे किए गए पांच कार्यों के नाम गिनाएं।

शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश में अधिकतर विकास कार्य वीरभद्र सिंह के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों के दौरान किए गए थे।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News

Related News