4 नशा तस्करों की 4 करोड़ 47 लाख रुपए की संपत्ति जब्त

punjabkesari.in Thursday, Jun 27, 2024 - 07:56 PM (IST)

नूरपुर (ब्यूरो): जिला पुलिस नूरपुर ने 4 नशा तस्करों की लगभग 4 करोड़ 47 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है। सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली के आदेश पर यह कार्रवाई हुई है। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि जिला पुलिस नूरपुर द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत 31 जनवरी 2023 को जसूर में एक कार से दो आरोपियों से 1 किलो 100 ग्राम हैरोइन/चिट्टा व 100 नशीली गोलियां और लगभग 13 लाख 20 हजार रुपए बरामद किए थे। पुलिस ने इस मामले में गहनता से जांच कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था व इनसे लगभग 1 करोड़ से ज्यादा रुपए बरामद किए।

पुलिस ने इन चारों आरोपियों की एक अचल संपत्ति की जांच की जो लगभग 4 करोड़ 79 लाख 41 हजार रुपए पाई गई जिसे जब्त करने के लिए सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली को भेजा। जिस पर सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली द्वारा 19 जून 2024 को संपत्ति जब्ती के आदेश दिए गए, जिस पर पुलिस ने इन 4 आरोपियों की संपत्ति जब्त कर उनके घरों में जब्ती के आदेश लगा दिए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस का नशा माफिया के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News