कुल्लू की प्रिया ठाकुर ने पंजाब में हुई BAMS की परीक्षा में गाड़े झंडे, झटका तीसरा स्थान

punjabkesari.in Thursday, Dec 20, 2018 - 03:51 PM (IST)

आनी (शिव): कुल्लू जिला की आनी खंड की ग्राम पंचायत चवाई के गांव शरोगी के निवासी राजेंद्र ठाकुर की होनहार पुत्री प्रिया ठाकुर ने बी.ए.एम.एस. की अंतिम वर्ष की परीक्षा में पूरे पंजाब राज्य में तीसरा स्थान हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रिया ठाकुर पंजाब राज्य के फिरोजपुर रोड स्थित आयुर्वेद कालेज में बी.ए.एम.एस. की छात्रा है, जिसने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से बी.ए.एम.एस. की अंतिम वर्ष की परीक्षा में पूरे पंजाब राज्य में तृतीय स्थान हासिल कर अपने माता-पिता, गुरुजनों और आनी क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रिया ठाकुर के पिता राजेंद्र ठाकुर और माता मीना कुमारी एक कुशल शिक्षक का दायित्व निभा रहे हैं।



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Related News