गर्भवती महिलाएं डाॅक्टर की सलाह पर लें कोविड वैक्सीन

punjabkesari.in Friday, Jul 30, 2021 - 10:41 AM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो) : जिला में गर्भवती महिलाओं का भी कोविड वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन महिलाओं को भी कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण किया जाएगा। गर्भवती महिलाओं को कोविड वैक्सीन लेने से पहले चिकित्सीय सलाह लेनी होगी। चिकित्सकों के परामर्श के बाद ही वे टीकाकरण करवाएं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डाॅ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि सभी लोगों को कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण में कवर किया जा रहा है। इसी फेहरिस्त में अब गर्भवती महिलाओं को भी कवर किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जिला में 19 मार्च, 2020 से अभी तक 5,91,409 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें से 46,331 लोग पॉजिटिव आए जिनमें से 45,130 लोग स्वस्थ हो चुके हैं तथा दुर्भाग्यवश 1039 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। जिला कांगड़ा में टेस्ट दर 369.6 प्रति हजार है और पॉजिटिविटी दर 7.8 प्रतिशत है। करोना से ठीक होने की दर 97.4 प्रतिशत है और मृत्यु दर 2.2 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि जिला में कोविड टीकाकरण नियमित तौर पर किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत आज तक जिला में 10,83,937 लोगों टीकाकरण किया जा चुका है। जिसमें 8,34,026 लोगों को प्रथम डोज जोकि कुल लक्ष्य का 68.7 प्रतिशत है तथा 2,49,901  लोगों को दोनों डोज दी जा चुकी है जोकि कुल लक्ष्य की 20.6 प्रतिशत है।

वीरवार को 21 नए मरीज, 8 हुए स्वस्थ

जिला में वीरवार को 21 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। साथ ही 8 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ भी हुए हंै। जिला में एक्टिव केस अब 171 रह गए हैं। वीरवार को सुलह तथा तपोवन रोड़ सिद्धबाड़ी धर्मशाला 3-3 मरीजों सहित विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। सी.एम.ओ. ने बताया कि संक्रमित मरीजों को नियमों के अनुसार आईसोलेट कर उन्हें दवाईयां उपलब्ध करवाई गई हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News