किसी चौराहे पर खड़े हो जाओ, चारों तरफ नजर आएंगे वीरभद्र : प्रतिभा सिंह

punjabkesari.in Tuesday, Nov 08, 2022 - 10:39 PM (IST)

चम्बा (काकू): भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में रोजगार के नाम पर बड़ा धोखा दिया है। प्रधानमंत्री कितनी बार हिमाचल आ चुके हैं लेकिन प्रदेश को कुछ नहीं दिया। प्रदेश सरकार ने कुछ काम किया होता तो चुनावों में बार-बार प्रधानमंत्री व अन्य नेताओं को बुलाने की जरूरत नहीं पड़ती। यह बात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भटियात के सिहुंता में आयोजित जनसभा में कही। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का विकास पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की देन है। किसी चौराहे पर खड़ हो जाओ तो चारों तरफ वीरभद्र सिंह ही नजर आएंगे। वह हिमाचल की जनता के दिलों में बसते हैं। उन्होंने लोगों की सेवा की है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण चुनाव लड़ने का अधिकार राजीव गांधी की देन है। मोदी के राज में महंगाई से जनता दुखी है। प्रधानमंत्री ने हिमाचल में कभी महंगाई पर चर्चा नहीं की। वीरभद्र सिंह के पदचिन्हों पर चलने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भटियात से कांग्रेस प्रत्याशी ने भी लोगों की सेवा की है। इस बार जनता उन्हें आशीर्वाद देकर विधानसभा पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि कुलदीप पठानिया को हिमाचल प्रदेश सरकार में बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News