14 अगस्त को सोलन के इन इलाकों में बंद रहेगी बिजली, जानें कितने घंटे लगेगा कट

punjabkesari.in Thursday, Aug 13, 2026 - 12:23 PM (IST)

Solan News : हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 14 अगस्त, 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधिशाषी अभियंता सोलन विपुल कश्यप ने दी।

विपुल कश्यप ने कहा कि 14 अगस्त, 2026 को प्रातः 09.30 बजे से सांय 04.00 बजे तक तहसील कार्यालय, भगनाल कॉपलेक्स एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि खराब मौसम एवं किन्हीं अपरिहार्य कारणों से उक्त तिथि व समय में परिवर्तन किया जा सकता है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News