सोलन के इन इलाकों में 10 अगस्त को बंद रहेगी बिजली, जानें कितने घंटे लगेगा कट

punjabkesari.in Saturday, Aug 08, 2026 - 10:27 AM (IST)

Solan News : हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत सोलन के कुछ क्षेत्रों में 10 अगस्त, 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी।

राहुल वर्मा ने कहा कि 10 अगस्त, 2026 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 05.30 बजे तक पावर हाउस मार्ग, सपरुन गुरुद्वारा, ज़िला परिषद, पोस्ट ऑफिस, सुगंधा अपार्टमेंट, ज़िला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय तथा आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि इसी दिन प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक पावर हाउस रोड़, डुंगा मोड, ग्रीन वैली, देहूंघाट बाजार, आयुर्वेदिक अस्पताल, एल.आई.सी. ऑफिस, हाउसिंग बोर्ड फेज 1 व 2, एस.सी.ई.आर.टी., रबौन, वशिष्ठ कॉलोनी एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

राहुल वर्मा ने कहा कि 10 अगस्त, 2026 को प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक आंजी, शमलेच, नगाली, बडोग हाईट, बाड़ा, कोरो कैंथड़ी एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि खराब मौसम व किन्हीं अपरिहार्य कारणों से उक्त समय व तिथि में परिवर्तन किया जा सकता है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News