Kangra: 4 मई को लगेगा Power Cut, धर्मशाला के इन इलाकों में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

punjabkesari.in Saturday, May 02, 2026 - 06:10 PM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो): धर्मशाला के विद्युत उपमंडल सिद्धपुर के अंतर्गत आने वाले कई क्षेत्रों में 4 मई को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 केवी योल फीडर की आवश्यक मुरम्मत के चलते यह निर्णय लिया गया है।

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बिजली की कटौती सुबह 9:30 बजे शुरू होगी और दिनभर मुरम्मत कार्य चलने के कारण शाम तक जारी रहेगी। इस दौरान सिद्धबाड़ी, गयोतो मोनेस्टरी, योल बाजार, बन्नी बनोरडू, चतेहड़, स्लेट गोदाम, थेरु, खलुड बारग, नरवाणा, जलोह, तंगरोटी, रक्कड़, उथड़ा ग्रां, रसां, और दरुनी माता आदि क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

सहायक अभियंता ने स्पष्ट किया है कि यह कार्य मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा। यदि उस दिन मौसम खराब रहता है या कोई अन्य आकस्मिक आपदा आती है, तो मुरम्मत का यह कार्य स्थगित या आंशिक रूप से बदला जा सकता है। विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है ताकि मुरम्मत कार्य को समय पर पूरा किया जा सके।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News