प्रधानमंत्री ने किसानों के लिए शुरू की कई कल्याणकारी योजनाएं : कंवर

punjabkesari.in Monday, Dec 13, 2021 - 12:05 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश गौतम) : जिला बिलासपुर के शहतालाई में भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश स्तरीय अभ्यास वर्ग संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश के पंचायती राज एवं कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। समापन समारोह में विधायक जीतराम कटवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने उपस्थित किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के किसानों के लिए अनेक प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं शुरू की है। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा ने सरकार के ध्यान में किसानों के हित के लिए कई विषय ध्यान में लाए हैं, जिनमें बेसहारा पशुओं और जंगली जानवरों से फसलों के नुकसान का मुद्दा काफी बड़ा था। जब प्रदेश में भाजपा सरकार सत्तारूढ़ हुई तो उन्होंने इस पर गहनता से विचार विमर्श किया और आवारा गोवंश को सड़कों से हटाया, जिसके चलते किसानों की राहत प्रदान की गई। 

इसके अलावा दूसरा मुख्य मुद्दा किसानों को फसलों का उचित मूल्य ना मिलना और मंडियों का निर्माण किया जाना। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मंडी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार ने काफी अहम फैसले लिए, इस संदर्भ में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 250 करोड रुपए के शिलान्यास किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसान को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्राकृतिक खेती की तरफ रुझान किया गया और प्रदेश में पहाड़ी क्षेत्रों में हींग, केसर और दालचीनी की खेती की तरफ भी किसानों को प्रेरित किया गया ताकि वे आत्मनिर्भर बने और उन्हें रोजगार के साधन मिले। योजनाओं का मुख्य उद्देश्य देश विकसित बनाना है ताकि किसानों को अच्छी सुविधाएं आत्मनिर्भर जीवन यापन के अच्छे विकल्प अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं अच्छा रोजगार बेहतर वातावरण इत्यादि उपलब्ध करवाना है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News