काजा में कड़कड़ाती ठंड के बीच आईस हॉकी का प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ी

punjabkesari.in Thursday, Jan 06, 2022 - 05:05 PM (IST)

काजा : महिला आईस हॉकी डिवैल्पमैंट कैंप में प्रशिक्षण काजा में चल रहा है। इस कैंप में 80 के करीब महिला खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। आईस हॉकी के कोच अमित बेलबाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कैंप में आईटीबीपी, हिमाचल प्रदेश, तेलगाना व लद्दाख की टीमें हिस्सा ले रही हैं। खिलाड़ियों को तीन ग्रुप में बांटा गया है। खिलाड़ियों के स्किल के हिसाब से ग्रुप में रखा गया है। ग्रुप ए में अच्छी स्किल वाले, ग्रुप बी में कम स्किल वाले और ग्रुप सी में सबसे कम स्किल वाले खिलाड़ी रखे गए हैं ताकि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण दिया जा सके। इस कैंप में नूरजहां जोकि गोली की कोचिंग दे रही है। इसके साथ ही भारतीय महिला आइस हॉकी टीम की कैप्टन छुचकित और पूर्व कैप्टन रिंगचिन है। हम सभी मिल कर यहां बच्चों को ट्रेनिंग दे रहे है। बच्चों में काफी उत्साह है और काफी बच्चे सीखने में रूचि ले रहे है। जिन बारिकियों के बारे में बच्चों को पता नहीं चल रहा है। वे बार बार पूछ रहे है। कैंप में हर दिन दो सेशन होते है।  

तेलंगाना से कैंप में आई खुशी ने बताया कि मैं अपनी टीम के साथ यहां पर आई हूं। हम वहां पर रोलर स्केट्स इस्तेमाल करते हैं लेकिन पहली बार यहां पर आईस स्केट्स के साथ ट्रेनिंग ले रहे हैं। हमें काफी अच्छा लग रहा है। हमें बहुत ही अच्छा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यहां का तापमान काफी ठंडा होता है लेकिन हमें इसकी आदत नहीं है, मगर सभी काफी प्रोत्साहित कर रहे हैं। लद्दाख से कैंप में आई स्कालजंग बुटिथ ने कहा कि काफी अच्छा लग रहा है। इससे पहले मैंने पिछले वाला नैशनल डिवैल्पमैंट कैंप लगाया था उसके बाद यहां पर चयन हुआ है। हमें यहां पर अच्छे से गोली कोचिंग मिल रहा है। वो हमें कम पहले मिला है। बर्फबारी के दौरान भी रिंक साफ-सुथरा हमें मिलता है। हर सुविधा यहां पर अच्छी मिल रही है। स्पिति की रहने वाली खिलाड़ी तेजिंन डोल्मा ने कहा कि हम काफी खुशनसीब हैं कि इस कैंप का आयोजन यहां पर हो रहा है। हमें काफी कुछ सीखने को मिल रहा है। अन्य राज्यों से भी टीमें यहां पर आई हैं। आइटीबीपी की टीम की खिलाड़ी दिकित ने बताया कि कैंप में बेहतरीन तरीके से सिखाया जा रहा है। यहां पर नैशनल खेलने का मौका भी मिलेगा। मैं सभी आयोजकों का विशेष आभार व्यक्त करती हूं। 

आईस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया महासचिव हरजिंद्र जींदी पहुंचे काजा

आईस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव हरजिंद्र जींदी उक्त कैंप में हिस्सा लेने के लिए काजा पहुंच गए हैं। कॉन्फेंस हॉल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस में बतौर मुख्यातिथि हरजिंद्र जींदी ने शिरकत की। एडीएम मोहन दत शर्मा ने उन्हें एसोसिएशन की तरफ से हुडी, कैप और बफ देकर सम्मानित किया। आईस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव हरजिंद्र जींदी कैंप में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों से रू-ब-रू हुए। उन्होंने कहा कि स्पिति में पहली बार ऐसा आयोजन हो रहा है। देश में नारी सशक्तिकरण की तरफ बढ़ावा दिया जा रहा है। बेटियां खेलों में भी भारत का नाम रोशन करती हैं। उन्हें सही मंच सही समय पर मिलना जरूरी होता है। आइस हॉकी एसोसियेशन ऑफ इंडिया इसी तरह कैंप आयोजित करती है। एडीएम मोहन दत शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन से स्पिति में रोजगार, पर्यटन के साधन बढ़ेंगे। विंटर ओलिम्पिक जैसे अंतर्राष्ट्रीय का आयोजन हो सकता है। इस मौके पर कैंप में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों एसोसिएशन की तरफ से हुडी, कैप और बफ वितरित किए गए।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News