जनता ने महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ किया मतदान: विप्लव
punjabkesari.in Wednesday, Nov 03, 2021 - 03:52 PM (IST)

नगरोटा सूरियां (नंदपुरी): हिमाचल प्रदेश में हुए उपचुनावों में भाजपा की करारी हार पर पूर्व सांसद पूर्व विप्लव ठाकुर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से इस्तीफा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग पढ़े लिखे और समझदार हैं। जनता ने भाजपा की जन विरोधी नीतियों महंगाई, बेरोजगारी और देश की सम्पतियों को निजी हाथों में बेचने को लेकर मतदान किया है। इसलिए प्रदेश की जनता बधाई की पात्र हैं। विप्लव ठाकुर ने कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पूरे प्रदेश में जीत का परचम लहराकर प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाएगी।