'पत्थरबाज' बन गया BJP का यह पार्षद, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

punjabkesari.in Friday, Jul 21, 2017 - 03:39 PM (IST)

शिमला: शिमला में इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक बीजेपी पार्षद पत्थरबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में नजर आने वाले यह लोअर ढली (मशोबरा) से भाजपा पार्षद शैलेंद्र चौहान हैं। यह लगातार दूसरी बार पार्षद चुने गए हैं और इस बार डिप्टी मेयर पद के सशक्त दावेदारों में से एक थे। दरअसल बीजेपी पार्षद ने भीड़ का प्रतिनिधित्व करते हुए कोटखाई छात्रा रेप केस में आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई के लिए राज्य सचिवालय का घेराव किया है। इस दौरान वह लोगों की नजरों में एक पत्थरबाज पार्षद बन गए हैं। 
PunjabKesariPunjabKesari

भीड़ से आगे निकलकर फेंका पत्थर
बताया जाता है कि बीजेपी पार्षद बड़े जोश के साथ नारे लगाते हुए आगे राज्य सचिवालय की ओर बढ़ रहे थे। सफेद कुरता-पायजामा पहने पार्षद ने अचानक अपनी जेब से एक पत्थर निकाला और भीड़ से आगे निकलकर फेंका और फिर वापस पीछे लौट गए। उनकी ये हरकत जागरूक नागरिक ने अपने मोबाइल में कैद कर उसका वीडियो बना लिया। पार्षद की इस हरकत को मौके पर कई लोगों ने देखा और वह हैरान रह गए।
PunjabKesari

पढ़िए क्या बोले पार्षद
इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि इस जगह पर पार्षद के अलावा भीड़ में मौजूद किसी दूसरे प्रदर्शनकारी ने पत्थर नहीं फेंका। क्या पार्षद पत्थर फेंककर भीड़ को उकसाना चाहते थे। यह जांच का विषय है। अगर भीड़ पार्षद की तरह ही पत्थरबाज बन जाती तो स्थिति बेकाबू हो सकती थी। इस बारे में जब पार्षद शैलेंद्र चौहान से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह प्रदर्शन में जरूर थे लेकिन उन्होंने पत्थर नहीं फेंका। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News