परवाणू टोल बैरियर पर लगा लम्बा जाम, मंत्रियों के काफिले भी जाम में फंसे

punjabkesari.in Saturday, Jun 17, 2023 - 07:02 PM (IST)

परवाणू (विकास): हिमाचल के प्रवेश द्वार परवाणू में इन दिनों जाम का सामना करना पड़ रहा है। गाड़ियां रेंग-रेंग कर आगे बढ़ती दिख रही हैं। पर्यटकों की भीड़ के चलते शिमला, चैल व कसौली में सभी होटल बुक चल रहे हैं। प्रवेश द्वार पर टोल काटा जाता है। यहां काफी संख्या में सैलानियों के आने के चलते ट्रैफिक कंट्रोल करने के सभी इंतजाम कम पड़ते दिखाई दे रहे हैं। इस जाम में सैलानियों के साथ लोकल जनता भी परेशान हो रही है। बता दें कि इस मार्ग से ही विशिष्ट व्यक्तियों का भी आना-जाना होता है। कई बार बड़े अधिकारियों व मंत्रियों के काफिले भी जाम में फंस रहे हैं। शनिवार दोपहर को भी करीब एक किलोमीटर से ज्यादा लंबा जाम लगा था। इसी जाम में साथ लगते राज्य से आए मंत्री का काफिला भी फंस गया।
PunjabKesari

बता दें कि शिमला से चंडीगढ़ की ओर जाने वाले वाहन सीधे निकल रहे हैं, जाम की स्थिति न के बराबर है और चंडीगढ़ से शिमला जाने वाले वाहन प्रवेश टोल पर फंस रहे हैं। जानकारी अनुसार रात 12 बजे से शाम तक लगभग 5000 वाहन परवाणू टोल से प्रदेश में प्रवेश हुए हैं। डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान ने बताया कि टोल से लेकर कोटी, जाबली, सनवारा व धर्मपुर तक जितनी भी जगह जाम लगने की संभावना है, वहां पर जवानों की तैनाती की गई है ताकि जाम की समस्या को कम किया जा सके।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News