देवदार के पेड़ में फंसा पैराग्लाइडर किया रैस्क्यू, अस्पताल में भर्ती

punjabkesari.in Sunday, Oct 21, 2018 - 09:22 PM (IST)

पधर: मंडी जिला के अंतर्गत आते झटिंगरी में रविवार दोपहर बाद करीब 2 बजे रशियन पैराग्लाइडर अनियंत्रित होकर देवदार के पेड़ पर फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे ग्रामीणों ने रैस्क्यू कर सुरक्षित नीचे उतारा और 108 एम्बुलैंस की मदद से जोगिंद्रनगर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। नोरमुंडी पाकुलिस ने रविवार को बीड़-बिलिंग से उड़ान भरी थी। बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडर सैंटर को हादसे की सूचना पुलिस ने दी है। बताया जा रहा है कि पाकुलिस के कुछ अन्य साथियों ने रविवार को एक साथ उड़ान भरी थी। बताया जा रहा है कि जिस वक्त हादसा हुआ उस दौरान जोरदार हवा चली हुई थी। घायल पैराग्लाइडर की पहचान 17 वर्षीय नोरमुंडी पाकुलिस के रूप में हुई जोकि रशियन नागरिक है और 60 दिन के वीजा पर भारत आया है।

ग्रामीणों ने सिल्हा स्वाड़ के जंगल में गिरता देखा पैराग्लाइडर
सिल्हा स्वाड़ के ग्रामीणों ने पैराग्लाइडर को आसमान में हवा की चपेट में आता देखा और काफी देर तक वह पैराग्लाइडर को कंट्रोल करता दिखा। नीचे जंगल होने और लैंडिंग का उपयुक्त स्थान न मिलने के कारण पायटल पैराग्लाइडर सहित सिल्हा स्वाड़ के जंगल में गिर गया और पेड़ पर फंस गया। ग्रामीणों ने देवदार के पेड़ पर फंसे पैराग्लाइडर को कड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतारा और ग्लाइडर के साथ बांध कर सड़क तक पहुंचाया। डी.एस.पी. मदनकांंत शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायल पायलट की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News