Sirmour: अवैध खनन पर 11 ट्रैक्टरों के चालान कर लगाया 2,01010 रुपए जुर्माना

punjabkesari.in Friday, Feb 07, 2025 - 03:58 PM (IST)

पांवटा साहिब (संजय): उपमंडल में वन विभाग की टीम ने वीरवार देर रात अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार वन विभाग को सूचना मिली थी कि यमुना व गिरि नदी में बड़े पैमाने पर अवैध खनन चल रहा है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग ने वन परिक्षेत्र अधिकारी पांवटा साहिब इंदर सिंह, सुमंत कुमार, वन रक्षक अनवर सिंह, संदीप कुमार व रणबीर सिंह आदि की टीम गठित कर यमुना व गिरि नदी में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान यमुना नदी में 9 ट्रैक्टर व गिरि नदी में 2 ट्रैक्टर अवैध खनन की गतिविधियों में लगे हुए थे। इस पर वन विभाग ने सभी ट्रैक्टरों के चालान कर 2,01,010 रुपए जुर्माना किया है। डीएफओ ऐश्वर्य राज ने मामले की पुष्टि की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News