Sirmour: बाइक में छिपाकर रखा था 7.54 ग्राम चिट्टा, युवक गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Aug 25, 2026 - 08:44 PM (IST)

पांवटा साहिब (कपिल): पुलिस की एसआईयू टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुरुवाला थाना क्षेत्र के राजबन के पास एक युवक को 7.54 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कथित तौर पर चिट्टा बाइक में छिपाकर रखा था। पुलिस के अनुसार टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि पियूष ठाकुर निवासी सतौन, तहसील कमरऊ बाइक में चिट्टा छिपाकर ले जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी और बाइक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को उक्त चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पुलिस थाना पुरुवाला में मामला दर्ज किया गया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News