Sirmour: ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपए बरामद
punjabkesari.in Sunday, Oct 11, 2026 - 10:45 PM (IST)
नाहन (आशु): डिटैक्शन सैल राजगढ़ की टीम ने यशवंत नगर चौकी के समीप सोलन-गिरिपुल मुख्य सड़क पर एक ट्रक की तलाशी के दौरान चिट्टा और नकदी बरामद की है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक में चिट्टा ले जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने यशवंत नगर चौकी के समीप ट्रक को रोककर तलाशी ली। चालक की पहचान सूरज पुत्र हरपाल सिंह निवासी गांव एवं डाकघर गेहर तहसील कोटखाई जिला शिमला के रूप में हुई। पुलिस ने तलाशी के दौरान चालक के कब्जे से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपए नकद बरामद किए। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना राजगढ़ में केस दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।

