Kangra: पंकज हैप्पी ने नवनिर्वाचित BJP अध्यक्ष नितिन नबीन को खास अंदाज में दी बधाई, बोले-पार्टी को मिलेगी नई दिशा
punjabkesari.in Tuesday, Jan 20, 2026 - 02:41 PM (IST)
फतेहपुर : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महासचिव पंकज हैप्पी ने नवनिर्वाचित भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन को उनकी नई नियुक्ति पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने नितिन नवीन के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए इसे पार्टी के लिए एक सकारात्मक कदम बताया है।
पंकज हैप्पी ने अपने संदेश में कहा कि नितिन नबीन का लंबा संगठनात्मक अनुभव और पार्टी के प्रति उनका अटूट समर्पण निश्चित रूप से भाजपा को एक नई दिशा प्रदान करेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल मार्गदर्शन में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।
पंकज हैप्पी ने देवभूमि की आस्था का जिक्र करते हुए नवनिर्वाचित भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के लिए मंगलकामना की। पंकज हैप्पी ने कहा कि मैं कामना करता हूं कि हिमाचल प्रदेश के सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद आप पर हमेशा बना रहे, ताकि आप इसी तरह जनसेवा और संगठन को मजबूती देने का कार्य करते रहें।
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को पार्टी का 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है।बीते दिन भाजपा के मुख्यालय में उनके नाम का आधिकारिक ऐलान किया गया। नितिन नबीन बीजेपी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, जिनकी उम्र 45 साल है। वह बिहार के ऐसे पहले नेता हैं, जो इस पद तक पहुंचे हैं।

