Kangra: न्यूगल खड्ड में फंसे पंजाब के 7 पर्यटक, विभाग ने सुरक्षित निकाला

punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2026 - 06:11 PM (IST)

पालमपुर (भृगु): पंजाब से आए 7 पर्यटक उस समय न्यूगल खड्ड के एक हिस्से में फंस गए, जब वापस लौटते समय उनके रास्ते में बनी लकड़ी की अस्थायी पुलिया तेज पानी के बहाव के कारण क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सूझबूझ से सभी पर्यटकों का सुरक्षित रैस्क्यू किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पर्यटक एक निजी कैफेटेरिया के समीप न्यूगल खड्ड के किनारे घूमने गए थे। इसी दौरान वे खड्ड के दूसरे छोर तक पहुंच गए।

वापसी के समय अचानक पानी का बहाव बढ़ गया और लकड़ी की पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे सभी लोग बीच में ही फंस गए। पर्यटकों में 3 पुरुष, 2 महिलाएं और 2 छोटे बच्चे शामिल थे। दमकल विभाग की टीम ने लोहे की सीढ़ियों की सहायता से अस्थायी पुल तैयार किया। सबसे पहले दोनों छोटे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, इसके बाद महिलाओं और फिर पुरुष पर्यटकों को एक-एक कर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया गया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News