Kangra: मोदी बहुत काम कर रहे हैं परन्तु बढ़ती आबादी की समस्या पर उचित कार्रवाई नहीं की : शांता

punjabkesari.in Saturday, Jul 11, 2026 - 05:08 PM (IST)

पालमपुर (भृगु): पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा कि आज पूरे भारत में जनसंख्या दिवस मनाया जा रहा है। सरकार ने जनसंख्या को नियन्त्रण में करने के लिए यह दिवस प्रारम्भ किया था। तब से लेकर जनसंख्या दिवस मनाकर आबादी को नियन्त्रण करने का प्रतिवर्ष एक ढोंग किया जाता है। सच्चाई यह है कि जनसंख्या प्रतिवर्ष बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि 1947 में भारत की जनसंख्या 39 करोड़ थी, जो आज बढ़कर 145 करोड़ हो गई है। हम चीन को पीछे छोड़ कर दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गए। शांता कुमार ने कहा कि 1947 में राजधानी दिल्ली की आबादी 2 लाख थी। आज आबादी बढ़कर 2 करोड़ हो गई और दिल्ली दुनिया का सबसे अधिक प्रदूषित नगर बन गया है।

दिल्ली आज गैस चैम्बर बन गई है। उन्होंने कहा कि बिहार में फर्जी डिग्री वाले 3,000 से ज्यादा शिक्षक बर्खास्त किए जा रहे हैं। हिमाचल की एक यूनिवर्सिटी ने लगभग 10 लाख फर्जी डिग्रियां कई प्रदेशों में बांटी थीं। उन्होंने कहा कि बहुत दुख से कहना पड़ रहा है कि मैंने प्रधानमंत्री को इस संबंध में 4 पत्र लिखे, लेकिन मुझे आज तक उनका कोई जवाब तक भी नहीं मिला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बहुत काम कर रहे हैं परन्तु बढ़ती आबादी की भयंकर समस्या पर उचित कार्रवाई नहीं की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News