जानिए कैसे रातों-रात इस पेंटर की बदली किस्मत, बना करोड़पति (Watch Video)

punjabkesari.in Sunday, Nov 03, 2019 - 04:04 PM (IST)

ऊना (अमित): रातों-रात करोड़पति बनने के सपने तो हर कोई देखता है, लेकिन इस सपने का साकार होना हर किसी के हाथ में नहीं है और किसकी किस्मत कब कहां चमक जाए किसे पता। ऐसा ही कुछ ऊना जिला के गांव चुरुडु में रहने वाले संजीव कुमार के साथ हुआ। संजीव कुमार पेंटर, प्लंबर और इलैक्ट्रिशियन का काम करता है। वह पंजाब स्टेट के दिवाली लॉटरी बंपर में अढ़ाई करोड़ की राशि का पहला इनाम हासिल हुआ है।
PunjabKesari

संजीव कुमार पिछले 3 वर्षों से लॉटरी डालकर अपनी किस्मत को अजमा रहा था और आखिरकार इस बार भगवान ने उसकी किस्मत में अढ़ाई करोड़ रुपए की लॉटरी का इनाम दे ही दिया। उसने बताया कि वो पीजीआई चंडीगढ़ में अपने बेटे का चैकअप करवाकर वापिस आ रहा था तभी नंगल पंजाब में बस अड्डे के पास उसने लॉटरी का स्टाल देखा और ए और बी सीरीज की दो लॉटरी टिकट खरीद ली। इनमें से एक लॉटरी संजीव ने खुद चुनी जबकि एक लॉटरी उसने अपने बेटे के हाथ से निकलवाई। जो लॉटरी की टिकट संजीव के बेटे ने चुनी थी उसी टिकट पर इनाम निकला है।
PunjabKesari

संजीव की माने तो अभी तक उसने इनामी राशि को खर्च करने की कोई योजना तैयार नहीं की है लेकिन संजीव इनामी राशि को अपने बच्चो के भविष्य और खुद का व्यवसाय करने पर खर्च करने की योजना बना रहा है। उसके घर पत्नी और एक बेटा और एक बेटी है। संजीव की माने तो उसने कभी नहीं सोचा था कि उसे इतनी बड़ी इनामी राशि निकलेगी। उसके पिता किशोरी लाल ने कहा कि उसने अपने बेटों को बिजली और प्लंबर का काम सिखाया और उसके बेटे अपने काम को दिल लगाकर करते है। वहीँ किशोरी लाल ने बेटे संजीव को इनामी राशि का सही से उपयोग करने की भी नसीहत दी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News