घर से निकल रही बारात को देखने छत पर चढ़े लोग, अचानक हो गया ये दर्दनाक हादसा

punjabkesari.in Friday, Dec 06, 2019 - 06:49 PM (IST)

पांवटा साहिब (ब्यूरो): गिरिपार क्षेत्र की कमरऊ पंचायत में शादी समारोह में छत की रेलिंग गिरने से एक महिला की मौत हो गई जबकि 2 बच्चों सहित एक महिला घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कमरऊ पंचायत के शालना गांव में 2 भाइयों का शादी समारोह चल रहा था।
PunjabKesari, Injured Child Image

शुक्रवार सुबह घर से बारात निकल रही थी, जिसे कई महिलाएं और बच्चे एक छत पर चढ़कर देख रहे थे। इस दौरान अचानक छत की रेलिंग टूट गई, जिसके चलते 2 महिलाएं सत्या देवी पत्नी केदार सिंह निवासी शिकांडो कोडग़ा व नरायणी देवी पत्नी गुमान सिंह निवासी कमरऊ, 3 साल का बच्चा काव्यांश पुत्र सुरजीत सिंह व काव्या शर्मा पुत्री मामराज शर्मा छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
PunjabKesari, Injured Child Image

घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने सत्या देवी को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। पुरूवाला पुलिस थाना प्रभारी विजय रघुवंशी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News