पालमपुर होली महोत्सव की पहली संध्या में पहाड़ी गायकों ने बांधा समां, जमकर थिरके दर्शक

punjabkesari.in Tuesday, Mar 15, 2022 - 11:10 PM (IST)

पालमपुर (भृगु): राज्य स्तरीय होली महोत्सव की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध पहाड़ी गायक विक्की चौहान, धीरज शर्मा व संजीव दीक्षित ने ऐसा समां बांधा कि श्रोता उनके गानों पर झूमने को मजबूर हो गए। इसके अलावा गायिका गीता भारद्वाज के गानों पर भी युवा खूबे नाचे। राज्य स्तरीय होली महोत्सव का शुभारंभ जिलाधीश कांगड़ा डाॅ. निपुण जिंदल ने किया जबकि एसपी डाॅ. खुशहाल चंद शर्मा विशिष्ट अतिथि थे। विशेष अतिथि के रूप में एडीसी राहुल कुमार तथा अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रोहित ठाकुर, वूल फैडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर, विनय शर्मा, आयोजन समिति के अध्यक्ष डा. अमित गुलेरिया, तहसीलदार पालमपुर सार्थक शर्मा व वन मंडल अधिकारी नितिन पाटिल आदि उपस्थित रहे।
PunjabKesari, Palampur Holi Festival Image

शोभायात्रा से हुआ होली महोत्सव का शुभारंभ

राज्य स्तरीय होली महोत्सव का शुभारंभ शोभायात्रा के साथ हुआ। आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम पालमपुर डाॅ. अमित गुलेरिया की अध्यक्षता में शोभायात्रा में वूल फैडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा पर्यटन प्रकोष्ठ के संयोजक विनय शर्मा, नगर निगम अध्यक्ष पूनम बाली, उपाध्यक्ष अनीश नाग, निगम पार्षद राजकुमार, शशि टेंपल, इंदु बाला, गोपालनाथ, निशा राज, नीलम मलिक, निशा देवी, सुरिंदर ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु भट्ट, भाजपा जिला महामंत्री देविंदर राणा, नरेंद्र भट्ट, मनोज रत्न, महिला मोर्चा अध्यक्ष रागिनी रुकवाल, अनिता, संजय वालिया, सुरेंद्र सूद, परविंदर वर्मा, रमेश महाजन, अनिल, महेश शर्मा व सुनील सहित मेला समिति के सदस्य उपस्थित रहे। लोक निर्माण विश्रामगृह से निकाली शोभायात्रा के दौरान बाबा जोरावर, बाबा फतेह सिंह गतका स्पोर्ट्स क्लब होशियारपुर द्वारा आकर्षक गतका प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर गांधी मैदान में उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के कलाकारों द्वारा गुजरात का लोकनृत्य गरबा तथा हरियाणा का लोकनृत्य घूमर भी प्रस्तुत किया गया।
PunjabKesari, Palampur Holi Festival Image

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News