''संगठन जीवित रहता है, सरकारें आती-जाती हैं''

punjabkesari.in Thursday, Jun 21, 2018 - 09:47 AM (IST)

पालमपुर (प्रवीण): सुलह भाजपा मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष कैप्टन देशराज की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बतौर मुख्यातिथि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन परमार ने शिरकत की। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन परमार ने कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन हमेशा जीवित रहता है सरकारें आती और जाती हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकत्र्ता बहती हुई नदी की धारा के समान हैं जो निरंतर चलती है तथा लोग विचार को लेकर भाजपा में आए हैं और किस प्रकार से संगठन को सुदृढ़ कर सकते हैं इस पर चर्चा बैठकों के माध्यम से होनी चाहिए।


उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी भारत नहीं विश्व के नेता हैं तथा एक बार पुन: उन्हें केंद्र का नेतृत्व देना है उसके लिए कार्यकत्र्ताओं को जमकर मेहनत करनी होगी। उन्होंने कार्यकत्र्ताओं का आह्वान किया कि वे ऐसा संगठन बना दें जो हमेशा रहे। उन्होंने कहा कि आज जो भाजपा की केंद्र तथा प्रदेश में स्थिति बनी है उसके लिए कार्यकत्र्ताओं ने कई अत्याचार सहे तब यह स्थिति बनी। उन्होंने आह्वान किया कि इस बैठक का उद्देश्य नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से सत्ता में बैठाना है। बैठक में 23 जून को परौर से शुरू होने वाली बाइक रैली को लेकर चर्चा की गई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News