नेता प्रतिपक्ष जयराम ने कांग्रेस पर लगाए ये गंभीर आरोप, बोले-प्रदेश में नेतृत्व नहीं सत्ता परिवर्तन की आवश्यकता

punjabkesari.in Wednesday, Jul 10, 2024 - 01:06 PM (IST)

शिमला: हिमाचल प्रदेश की 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। इसी बीच शिमला में प्रैस वार्ता करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने वर्तमान सरकार पर चुनाव के दौरान सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाए हैं। जयराम ने कहा कि जिस तरह सरकार ने सरकारी मशीनरी का प्रयोग इन उपचुनावों को प्रभावित करने के लिए किया, वह हिमाचल के इतिहास में पहली बार देखने को मिला है। सरकार के आदेशों पर ठेकेदारों के यहां छापेमारी की गई, नेताओं के पीछे सीआईडी के जवान सिविल ड्रैस में भेजे गए। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार के 18 महीने के कार्यकाल में भ्रष्टाचार के बड़े आरोप लगना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि एजैंसी के छापे जिन लोगों पर पड़े हैं, उन्हें राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ है। मामले में अभी जांच जारी है, ऐसे में इस बारे में कुछ अधिक कहना उचित नहीं है। 

जयराम ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। प्रदेश में 100 से ज्यादा हत्याएं, 300 से ज्यादा दुष्कर्म के मामले सामने आ चुके हैं, वहीं दिनदहाड़े गोली कांड हो रहे हैं। इतना ही नहीं, नालागढ़ में नशा तस्करों को राजनीतिक संरक्षण दिया जा रहा है और लोग इस बात को कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग कांग्रेस की नीतियों से परेशान हैं और प्रदेश के वर्तमान हालात को देखते हुए नेतृत्व परिवर्तन की नहीं बल्कि सत्ता परिवर्तन की आवश्यकता है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News