Chamba: डल्हौजी अस्पताल में पथरी और हर्निया के ऑप्रेशन शुरू

punjabkesari.in Saturday, Sep 28, 2024 - 06:37 PM (IST)

डल्हौजी (शमशेर): नागरिक अस्पताल डल्हौजी में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के तहत पथरी और हर्निया के ऑप्रेशन की सुविधा शुरू की गई है। इस सुविधा के शुरू होने से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है। अब उन्हें इन जटिल ऑप्रेशनों के लिए बाहर के बड़े अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। डाॅ. मनीष (एमडी मेडिसन) और डाॅ. आशीष कटोच (शल्य चिकित्सक) की समर्पित सेवाओं की स्थानीय निवासियों द्वारा जमकर सराहना की जा रही है। \

इन डाक्टरों के प्रयासों से डल्हौजी के लोग अब अपनी स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान अपने ही शहर में पा रहे हैं। पहले पथरी और हर्निया जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के लिए मरीजों को शिमला या अन्य बड़े शहरों में जाना पड़ता था, लेकिन अब डल्हौजी सिविल अस्पताल में इस सुविधा के शुरू होने से उन्हें यहीं पर उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं। अस्पताल की एसएमओ डाॅ. सीमा अत्री ने बताया कि डाक्टरों और स्टाफ के समर्पण की वजह से यह मुमकिन हो पाया है।

डल्हौजी के निवासियों ने इस सुविधा का स्वागत करते हुए कहा कि यह उनके लिए एक बड़ी राहत है। उन्हें अब बड़े व बाहरी शहरों के अस्पतालों का सामना नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय निवासियों तिलक राज कपूर, सरदार परमजीत सिंह, रवि खन्ना और अन्य लोगों ने डाॅ. मनीष और डाॅ. आशीष की सेवाओं की प्रशंसा की।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News